बिहार

Bihar : सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत

Sarita
12 July 2025 11:23 AM IST
Bihar  : सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत
x
Bihar बिहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के मनिका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नामुदाग के पास बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। मृतक की पहचान अंकित कुमार (10) के रूप में हुई है। हादसे में घायल किशोर राहुल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Next Story