बिहार

Bihar : आरजेडी नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधी ने मारी 6 गोलियां

Sarita
11 Sept 2025 8:54 AM IST
Bihar : आरजेडी नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधी ने मारी 6 गोलियां
x
Bihar बिहार: बिहार की राजधानी पटना में हत्या की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके की है, जहां बदमाशों ने राजद नेता राजकुमार राय उर्फ ​​अल्ला राय को गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की देर रात राजकुमार राय अपने चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। इस दौरान वह घर के पास एक गली में स्थित एक होटल से खाने का सामान खरीदने रुके। तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। राजकुमार को 6 गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मृतक राजकुमार राय मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल मुन्नाचक इलाके में रहते थे। वह लंबे समय से राजनीति से जुड़े थे और राजद से जुड़े थे। वह राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह यहां राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे।
हत्या की खबर मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है ।स्थानीय लोगों ने राजद नेता की हत्या को अपराधियों के बढ़ते मनोबल का नतीजा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की माँग की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story