बिहार

Bihar: राजस्व कर्मचारी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत,दुख में डूबा परिवार

Sarita
15 May 2025 11:30 AM IST
Bihar:  राजस्व कर्मचारी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत,दुख में डूबा परिवार
x
Bihar बिहार: बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बैरी पेट्रोल पंप के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार राजस्व कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मनु कुमार संझौली से बिक्रमगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान बैरी टोला के पास विपरीत गति से आ रही टमाटर लदी पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राजस्व कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पुलिसकर्मी ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। मनु वैशाली जिले में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि मनु कुमार गुप्ता का तिलक समारोह 12 मई को था और 17 मई को उसकी शादी थी। इसी बीच उसकी मौत से शादी का माहौल मातम में बदल गया। शादी की तैयारियों के बीच यह हादसा परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है।
Next Story