
x
Bihar बिहार : बिहार के मोतिहारी जिले में महिलाओं से अवैध धंधा कराने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और मौके से कैश, स्कैनर मशीन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया।यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के जिला मुख्यालय से जुड़ा है। शहर के छोटा बरियारपुर स्थित शुगर मिल इलाके के सोना मति मंदिर के पास एक मकान में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने कार्रवाई की। महिला थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को छतौनी थाना क्षेत्र के इस घर में अवैध गतिविधियों की लिखित सूचना मिली थी।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोतिहारी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लिया और आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुप्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और आपत्तिजनक सामान जब्त किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद स्कैनर मशीन और आधार कार्ड की जांच यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि कहीं इसका संबंध किसी और प्रकार की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से तो नहीं है। सभी आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharदेह व्यापारभंडाफोड़चारगिरफ्तारBiharprostitution racket bustedfour arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





