बिहार

Bihar: घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, इलाके में दहशत

Sarita
13 July 2025 12:18 PM IST
Bihar: घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या,  इलाके में दहशत
x
Bihar बिहार: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर वसीम अनवर उर्फ पुट्टू शनिवार देर रात मेहसौल चौक स्थित लखनदेई पुल के पास अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल प्रॉपर्टी डीलर को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन मौके पर पहुँचे और मामले की जाँच की। मौके से एक पिस्तौल बरामद की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।
Next Story