
x
Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार शाम एक कैदी हथकड़ी तोड़कर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात पुलिस और डीआईयू ने संयुक्त अभियान में कैदी को पकड़ा। इस दौरान कैदी अभिषेक कुमार ने पुलिस पर फायरिंग भी की। साथ ही पुलिस ने उसके पास से कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए। गुरुवार शाम उसे पुलिस पेशी के लिए समस्तीपुर सिविल कोर्ट लेकर आई थी, जहां उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
TagsBiharकैदीफरारहड़कंपBiharprisonerescapedcommotion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





