बिहार

Bihar: माता जानकी मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारी

Sarita
3 Aug 2025 12:25 PM IST
Bihar: माता जानकी मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारी
x
Bihar बिहार: बिहार के मिथिला की पावन धरती एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में माता जानकी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। इसका भूमि पूजन कार्यक्रम 8 अगस्त को है। इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंदिर का शिलान्यास करेंगे। हजारों सनातनियां इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने जा रहे हैं। गृह मंत्री के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय/राज्य मंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस भव्य कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर निर्माण स्थल पुनौरा धाम पर नेताओं का आगमन जारी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सीतामढ़ी जिले के विभिन्न प्रखंडों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह लोगों से शिलान्यास कार्यक्रम में आने की अपील भी कर रहे हैं। साथ ही मंदिर निर्माण में पूरे मिथिला की आस्था को जोड़ने के लिए घर-घर से अक्षत एकत्रित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि पुनौरा धाम मंदिर प्रबंधन ने 8 अगस्त को शिलान्यास कार्यक्रम की शाम मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए लोगों से शिलान्यास के दिन एक-एक दीप लेकर आने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम के दिन मंदिर सहित सीताकुंड परिसर को 51000 दीपों से सजाया जाएगा।
जानकारी मिली है कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता मानते हुए अक्षत लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। अक्षत एकत्र करने के लिए मंदिर परिसर में विशेष स्टॉल की व्यवस्था की गई है। इसकी जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य महिला स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय संस्थाओं को भी मदद के लिए बुलाया गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं और साधु-संतों के बीच प्रसाद के रूप में पारंपरिक खीर का वितरण किया जाएगा।
Next Story