बिहार

Bihar:इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स फैसिलिटी की तैयारी तेज

Saba Naaz
15 Jun 2026 9:53 PM IST
Bihar:इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स फैसिलिटी की तैयारी तेज
x

Bihar:बिहार में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के खिजरसराय में राज्य के दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की है। यह स्टेडियम 40 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा, जो आकार और सुविधाओं के मामले में राजगीर स्टेडियम से भी बड़ा होगा। गयाजी में बनेगा बिहार का दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 40 एकड़ में होगा भव्य निर्माण

राजगीर से दोगुना बड़ा होगा नया स्टेडियम मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में इस परियोजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह नया स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। राजगीर स्टेडियम 18 एकड़ में बना है और उसकी क्षमता करीब 40 हजार दर्शकों की है, जबकि गयाजी का नया स्टेडियम उससे दोगुने से अधिक क्षेत्रफल में फैला होगा।

अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाएं राजगीर स्टेडियम की तरह ही गयाजी में बनने वाले इस नए स्टेडियम को और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें बेहतर पिच, खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं, वीआईपी स्टैंड, मीडिया गैलरी और मजबूत ड्रेनेज सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। सरकार का लक्ष्य इसे वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित करना है।

टेक्नोलॉजी सेंटर की भी रखी गई नींव इस मौके पर खिजरसराय में 170 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टेक्नोलॉजी सेंटर का भी शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस केंद्र के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जमीन उपलब्ध कराई गई थी।

रोजगार और विकास पर सरकार का जोर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है ताकि युवाओं को रोजगार मिले और प्रवासी बिहारी वापस आकर राज्य के विकास में योगदान दें। उन्होंने बताया कि एमएसएमई सेक्टर में तेजी से वृद्धि हुई है और लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

Next Story