
x
Bihar बिहार: बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। अब बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा और समारोहों में ऐसे गाने बजाने पर केस दर्ज किया जाएगा। राज्य पुलिस मुख्यालय ने 7 मार्च को इस संबंध में पत्र जारी कर सभी आईजी, डीआईजी और रेल पुलिस को पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाने और अश्लील गाने बजाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गानों की छूट नहीं मिलेगी
बिहार पुलिस ने साफ कर दिया है कि अश्लील और द्विअर्थी गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे गाने बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा और समारोहों में अश्लील गाने बजाने पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। प्रशासन के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गानों की वजह से महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। पुलिस के पत्र में कहा गया है कि इससे महिलाओं के लिए शर्मनाक स्थिति बन जाती है। कई बार असुरक्षा की भावना भी पैदा होती है। अब पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाएगी।
कांग्रेस विधायक ने उठाया था मुद्दा, अब होगी कार्रवाई
बिहार में भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो साल पहले विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। सरकार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब बिहार पुलिस ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है।
TagsBiharपुलिसफैसलाहोलीअश्लीलभोजपुरीगानाजेलBiharPoliceDecisionHoliObsceneBhojpuriSongJailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





