बिहार

Bihar: वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन के अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

Sarita
28 March 2025 11:28 AM IST
Bihar: वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन के अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना से मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने नयका बड़का बैजू टोला काली स्थान के पास वाहन जांच शुरू की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान जब पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप वैन का चालक और एक अन्य यात्री वाहन रोक कर भागने लगे।
पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के सामने जब पिकअप वैन की तलाशी ली गई तो उसमें से 1620 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने कारोबारी मुजफ्फरपुर जिले के सिवे पट्टी थाना क्षेत्र के घसोत गांव निवासी विवेक कुमार और पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा गांव निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Next Story