
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात मदनसाथ गांव के समीप नीलगाय से बचने के प्रयास में थाने की गश्ती गाड़ी डायल 112 खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में एक पुलिस पदाधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल छपरा के चिकित्सक ने घायल पुलिसकर्मियों को पटना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया है।
Next Story





