
x
Bihar: गया जिले के टिकारी-कैसपा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम अवैध शराब जब्त करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस हमले में अलिपुर थानाध्यक्ष सत्याम और टिकारी थाना के एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के डाला में ईंटों के नीचे छिपाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप अलिपुर मार्ग की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने अलिपुर-कैसपा मोड़ के पास संदिग्ध ट्रैक्टर का पीछा करना शुरू किया। जैसे ही पुलिस ने जगदीशपुर के समीप तालाब के पास ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे लगभग 20 फीट नीचे गेहूं के खेत में पलट गया। पुलिस टीम ट्रैक्टर से शराब बरामद करने लगी, तभी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ माफियाओं के उकसावे पर ग्रामीणों ने शराब लूटने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।भीड़ ने पुलिस टीम और राहगीरों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में थानाध्यक्ष सत्याम और एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से भीड़ को तितर-बितर किया गया और स्थिति नियंत्रित हुई। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मौके पर जाकर घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की खेप जब्त कर ली गई है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगाघटना के बाद टिकारी और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
TagsBiharअवैध शराबजब्तीअभियानदो घायलBiharillegal liquorseizureoperationtwo injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





