
x
Bihar बिहार: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने एक एंबुलेंस से 168 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि हरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक एंबुलेंस से सात पैकेट में 78 किलो गांजा बरामद किया।
स्ट्रेचर पर मरीज की जगह चादर से ढक कर रखा गया था गांजा
पुलिस ने एंबुलेंस चालक मुजफ्फरपुर जिले के मनिहारी थाना निवासी अरविंद ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एंबुलेंस में मरीज की जगह चादर से ढक कर गांजा रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि जब्त एंबुलेंस सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर के लिए चलाई जा रही थी। गिरफ्तार चालक द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने रक्सौल थाना पुलिस के सहयोग से रक्सौल के हरदिया से गांजा तस्कर जाकिर खान और कादिर खान के ठिकाने पर छापेमारी कर 90 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजा की कीमत 25 लाख बताई जा रही है।
TagsBiharएंबुलेंसगांजाबरामदड्राइवरगिरफ्तारBiharambulanceganjarecovereddriverarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





