बिहार

Bihar: पुलिस ने तस्करों की योजना को किया नाकाम,1 गिरफ्तार

Sarita
28 May 2025 6:49 AM IST
Bihar: पुलिस ने तस्करों की योजना को किया नाकाम,1 गिरफ्तार
x
Bihar बिहार: बिहार के पूर्णिया में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक ट्रक पर लदी 5733.36 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जो दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है|मिली जानकारी के मुताबिक जलालगढ़ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पूर्णिया से नवगछिया की ओर जाने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी टीम गठित की और ट्रक से अवैध विदेशी शराब बरामद की. बताया जा रहा है कि जिस ट्रक पर अवैध विदेशी शराब लदी थी उसे बाहर से देखने पर आसानी से पहचाना नहीं जा सकता था क्योंकि शराब तस्करों ने ट्रक के ऊपर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा रखा था ताकि जांच के दौरान शराब दिखाई न दे|
बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है|
Next Story