बिहार

रिकॉर्ड बनाने में जुटी बिहार पुलिस, साल के अंत तक ढाई लाख से अधिक अपराधी हो सकते हैं गिरफ्तार

Renuka Sahu
12 Sep 2022 3:42 AM GMT
Bihar Police engaged in making records, more than 2.5 lakh criminals may be arrested by the end of the year
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार में एक तरफ जहां अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस साल अपराधियों की गिरफ्तारी के रिकार्ड में भी बढ़ोतरी हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में एक तरफ जहां अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस साल अपराधियों की गिरफ्तारी के रिकार्ड में भी बढ़ोतरी हुई है। पुलिस मुख्यालय की जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक़ इस साल जुलाई तक 1,57,735 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार की मानें तो साल 2021 में 2020 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। साल 2020 की बात करें तो बिहार में कुल 1,72,187 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि 2021 में ये बढ़कर 1,97,582 हो गई। माना जा रहा है कि अगर इसी तरह आगे भी गिरफ्तारी होती रही तो 2022 के अंत तक 2.70 लाख से ज्यादा अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

बिहार पुलिस की कार्रवाई गिरफ्तारी व बरामदगी
वर्ष 2020 वर्ष 2021 वर्ष 2022 (जुलाई तक)
कुल गिरफ्तारी 1,72,187 1,97,582 1,57,735
कुख्यात की गिरफ्तारी 6,838 9,071 4,980
अवैध हथियार जब्त 3,993 3,951 2,504
बरामद जाली नोट 4,00,000 26,32,407 31,43,150
जब्त वाहन 18,437 26,505 17,292
आपको बता दें, राजधानी पटना में मीडिया सेंटर बनाने की तैयारी है, जहां 24 घंटे काम होता रहेगा। एडीजी मुख्यालय का कहना है कि मीडियाकर्मियों को अपराध से जुड़ी कोई भी डाटा मिलने के बाद वे मीडिया सेंटर में मौजूद पुलिस अफसर से बात कर वेरिफाई कर पाएंगे। इससे पत्रकारों को कई फायदे मिलेंगे। मीडिया सेंटर की मदद से उन्हें अपराध से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल पाएगी।
Next Story