बिहार

Bihar: पुलिस ने हथियार तस्कर को पकड़ा, 30 अर्धनिर्मित पिस्तौल और 30 बैरल बरामद

Sarita
9 Sept 2025 9:50 AM IST
Bihar: पुलिस ने हथियार तस्कर को पकड़ा, 30 अर्धनिर्मित पिस्तौल और 30 बैरल बरामद
x
Bihar बिहार: कटिहार जिले के पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने अंतरजिला हथियार तस्करी में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 अर्धनिर्मित पिस्तौल और 30 बैरल बरामद किए हैं।
पोठिया थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि फलका से कुर्सेला की ओर भारी मात्रा में अवैध हथियार ले जाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद गुदरी स्थान के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस को देखकर दो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
मोहम्मद मुन्ना, उम्र 30 वर्ष, पिता मोहम्मद सलाम, निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार, जिला मुंगेर।
मोहम्मद हुमायूं, उम्र 20 वर्ष, पिता सन्नो, निवासी कमलाकुंड, थाना भवानीपुर, जिला पूर्णिया।
बरामदगी
30 अर्धनिर्मित पिस्तौलें
30 अर्धनिर्मित बैरल
1 मोटरसाइकिल
1 मोबाइल फ़ोन
पुलिस की सख्ती
कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों के कारोबार और तस्करों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। ज़िले में अपराध रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएँगे।
Next Story