बिहार

Bihar: जीटी रोड से मछली से लदा पिकअप जब्त, चालक समेत दो गिरफ्तार

Sarita
21 Dec 2024 7:23 AM IST
Bihar:  जीटी रोड से मछली से लदा पिकअप जब्त, चालक समेत दो गिरफ्तार
x
Bihar बिहार: शेरघाटी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को जीटी रोड पर पथलकट्टी गांव के पास प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदे एक पिकअप ट्रक को जब्त कर उसके चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक और सह चालक की पहचान क्रमश: हसनूर मंडल और मो. हबीब के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के निवासी बताए जाते हैं। शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मछली की यह खेप पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी।
बिहार में इस मछली के परिवहन और व्यापार पर प्रतिबंध है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पश्चिम बंगाल से आ रही मछली से लदे वाहन की जब जांच की गई तो उसमें थाई मांगुर मछली पाई गई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी मृणाल कुमार को दी। मौके पर पहुंचे मत्स्य विकास पदाधिकारी ने अपनी निगरानी में मछली को नष्ट कर दिया सूत्रों ने बताया कि डोभी-शेरघाटी सीमा पर कई होटलों में मछली गाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है।
Next Story