बिहार

Bihar:PHED कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

Sarita
8 Jan 2026 11:11 AM IST
Bihar:PHED कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत
x
Bihar बिहार : बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कर्मचारी का शव बरामद किया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को कमर्शियल चौक के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या चाकू से गोदकर की गई है।
कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान पीएचडी विभाग के कर्मचारी पवन कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। वह जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गांव का निवासी था। उन्होंने कहा कि प्रथम द्दष्टया यह मामला विवाद के बाद हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।पवन प्रसाद रात के समय पार्ट-टाइम ई-रिक्शा चलाता था। शव के पास ही उसका ई-रिक्शा भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है।
Next Story