बिहार

बिहार : पेट्रोल डीजल के आज के दाम हो गए अपडेट, यहां चेक करें तेल का लेटेस्ट रेट

Renuka Sahu
30 July 2022 2:23 AM GMT
Bihar: Petrol Diesel Price Updated Today, Check Here Latest Rate Of Oil
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आम आदमी को राहत दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आम आदमी को राहत दी है। राजधानी पटना, गया, भागलपुर, सहरसा, गोपालगंज समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। हालांकि मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कुछ शहरों में तेल के भाव में हल्का उछाल देखने को मिला है।

पटना में शनिवार को पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 34 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली। भागलपुर में ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। यहां पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 80 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।
गया में पेट्रोल के भाव 32 पैसे और डीजल के 30 पैसे प्रति लीटर की दर से घटे हैं। इसके अलावा बांका, गोपालगंज, खगड़िया, मधुबनी, सहरसा, छपरा, सीतामढ़ी और सुपौल में भी तेल की कीमतें घटी हैं।
हालांकि, मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 36 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पूर्णिया में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला।
इसके अलावा अररिया, औरंगाबाद, मोतिहारी, कटिहार, लखीसराय, सासाराम, समस्तीपुर, सीवान, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। वहीं, अरवल, आरा, बक्सर, जमुई, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा और शिवहर में तेल के दाम स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 30 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.66 96.28
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 109.03 95.71
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.05 93.83
भागलपुर 107.82 94.56
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 94.28
दरभंगा 108.02 94.75
पू. चंपारण 109.00 95.68
गया 108.29 95.01
गोपालगंज 108.24 95.98
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.19 95.86
कटिहार 108.99 95.65
खगड़िया 107.41 94.18
किशनगंज 109.47 96.10
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.35 95.05
मधुबनी 108.32 95.03
मुंगेर 109.00 95.66
मुजफ्फरपुर 108.36 95.06
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.59 94.36
पूर्णिया 108.73 95.41
रोहतास 108.80 95.50
सहरसा 107.70 94.44
समस्तीपुर 107.42 94.19
सारण 107.66 94.43
सीवान 108.91 95.60
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.38 95.08
सुपौल 108.43 95.13
वैशाली 107.82 94.56
प. चंपारण 109.31 95.97
Next Story