
x
Biharबिहार: सहरसा-सुपौल रेलखंड पर ट्रैक पार कर रहा एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सदर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के हासा हकपाड़ा वार्ड 06 निवासी राजेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र हरे राम साह के रूप में हुई है। इलाज के दौरान हुई मौत मृतक के 3 बच्चे हैं।
मृतक की पत्नी के भाई दिनेश साह ने बताया कि शनिवार की रात 11:00 बजे पूरा परिवार रेलवे ट्रैक पार कर देबू ठाकुर के घर जा रहा था, इसी दौरान सहरसा-सुपौल रेलखंड पर जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हरेराम साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान हरे राम की मौत हो गई। रेलवे पुलिस को दी गई सूचना इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई, लेकिन रेलवे पुलिस ने बताया कि यह इलाका सहरसा सदर थाना का है।
TagsBiharरेलवे ट्रैकपारट्रेनचपेटव्यक्तिमौत Biharrailway trackcrossingtrainhitpersondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





