
x
Bihar बिहार: बिहार के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक कोच में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कटिहार डिवीजन के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया, "सिलीगुड़ी-मालदा कोर्ट डेमू ट्रेन के एक कोच में उस समय आग लग गई, जब वह किशनगंज रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खड़ी थी।" 'डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू)' एक प्रकार की ट्रेन है, जो ऑन-बोर्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित होती है और इसके लिए अलग से इंजन की आवश्यकता नहीं होती है।
दहशत में यात्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने पर कोच के अंदर मौजूद यात्री दहशत में आ गए, लेकिन रेलवे अधिकारी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि इस घटना से इस रूट पर ट्रेनों की सामान्य आवाजाही अप्रभावित रही।
TagsBiharपैसेंजर ट्रेनइंजनआगयात्रियोंदहशतBiharpassenger trainenginefirepassengerspanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





