Bihar बिहार : सुगौली से दानापुर जा रही सुगौली-दानापुर मेमू एक्सप्रेस (संख्या 15515) में मोबाइल लूट के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। यह घटना बुधवार को दिनदहाड़े मुजफ्फरपुर जंक्शन और रामदयालु नगर के बीच हुई। घायल यात्री 28 वर्षीय गोलू यादव पूर्वी चंपारण के छोड़ादान थाना अंतर्गत एकडरी गांव का रहने वाला है। पीड़ित गोलू ने बताया कि मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद दोनों अपराधियों ने उसे घेर लिया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। इस क्रम में वह अपना संतुलन खो बैठा और चलती ट्रेन से गिर गया। गनीमत रही कि उसकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, उसे गंभीर चोटें आईं।
बाद में सोनपुर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की सूचना पर आरपीएफ की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घायल गोलू को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर घटना में शामिल दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया अरशद (दाउदपुर कोठी झुग्गी बस्ती, वार्ड संख्या 12) शामिल है। इनके पास से 74 हजार के तीन मोबाइल, दो हजार नकद और ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए। इनमें पीड़ित यात्री गोलू यादव का मोबाइल भी शामिल है। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ित यात्री से मिली सूचना पर आरपीएफ की टीम ने संबंधित रेल मार्ग की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। मुजफ्फरपुर जंक्शन और रामदयालुनगर स्टेशन के बीच गुमटी (समतल क्रासिंग संख्या 4 और 5 स्पेशल) के पास से मो. नासिर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में साथ आए लुटेरे के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद रेल पुलिस की टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर ब्रह्मपुरा थाने की मदद से दाउदपुर कोठी झुग्गी बस्ती में छापेमारी कर मो. अरशद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने पहले भी रेल क्षेत्र में मोबाइल लूटने या छिनतई करने की बात स्वीकार की। बाद में पीड़ित यात्री ने आरपीएफ के समक्ष गिरफ्तार लुटेरों की पहचान की। घटना के तुरंत बाद रेलवे लाइन से एक अपराधी नासिर को पकड़ लिया गया। फिर उसकी निशानदेही पर ब्रह्मपुरा से एक अन्य को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के बाद दोनों अपराधियों को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाने को सौंप दिया गया।
TagsBiharमोबाइललूटने के ट्रेनगिरा BiharPassenger fell from train while robbing mobileजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





