बिहार

Bihar: बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

Sarita
14 Jun 2025 12:29 PM IST
Bihar:   बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शनिवार को जेपी सेतु पर एक बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सारण जिले के पहलेजा घाट थाने की पुलिस ने जेपी सेतु से बोरे में बंद युवती का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने जेपी सेतु के पिलर संख्या 12 के पास एक बोरा देखा और इसकी सूचना दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें युवती का शव मिला। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है|
वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Next Story