बिहार

Bihar: तीन महिलाओं के सड़ी-गली हालत में शव मिलने से इलाके में दहशत

Sarita
16 Feb 2025 7:21 AM IST
Bihar:  तीन महिलाओं के सड़ी-गली हालत में शव मिलने से इलाके में दहशत
x
Bihar बिहार: मोतिहारी के चकिया अनुमंडल के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन चौक के पास सड़ी-गली अवस्था में तीन महिलाओं का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं कल्याणपुर और चकिया थाने की पुलिस भी सकते में आ गई है, क्योंकि मामला दोनों थानों से जुड़ा हुआ है. कल्याणपुर थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एक साथ तीन महिलाओं का शव मिलना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है|
कयास लगाया जा रहा है कि या तो किसी ने उनकी हत्या कर शव फेंक दिया है. या फिर तीनों की डूबने से मौत हुई होगी| एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि यह बड़ा मामला है. तीन महिलाओं का सड़ा-गला शव मिला है. ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है और एफएसएल की टीम भी मामले की गहन जांच कर रही है।
Next Story