बिहार

Bihar : गंडक नदी में महिला का शव मिलने से हड़कंप

Sarita
28 May 2025 9:45 AM IST
Bihar : गंडक नदी में महिला का शव मिलने से हड़कंप
x
Bihar बिहार: पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. दो दिनों से लापता महिला का शव सोमवार को गंडक नदी से बरामद किया गया. मृत महिला की पहचान नवलपुर गांव निवासी दीपक मुखिया की पत्नी संगीता देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संगीता देवी का शव लौकरिया पंचायत अंतर्गत मुसहर टोली गांव के पास गंडक नदी में तैरता हुआ मिला. शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया, ताकि साक्ष्य नष्ट हो सके. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. बताया जा रहा है कि मृत महिला का मायका उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बसही थाना क्षेत्र स्थित शोगी बरवा गांव में है|
मृतका के भाई गंगाधर ने बताया कि शनिवार की सुबह उसने अपनी बहन से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला. शक होने पर वह नवलपुर गांव पहुंचा, जहां संगीता का घर बंद मिला. पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर शक गहरा गया कि संगीता के साथ कोई अनहोनी हुई है. एफआईआर में ससुराल वालों पर गंभीर आरोप मृतका के पिता अशर्फी बीन ने रविवार को नवलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है| Bihar बिहार: पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. दो दिनों से लापता महिला का शव सोमवार को गंडक नदी से बरामद किया गया. मृत महिला की पहचान नवलपुर गांव निवासी दीपक मुखिया की पत्नी संगीता देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संगीता देवी का शव लौकरिया पंचायत अंतर्गत मुसहर टोली गांव के पास गंडक नदी में तैरता हुआ मिला|
शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया, ताकि साक्ष्य नष्ट हो सके. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. बताया जा रहा है कि मृत महिला का मायका उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बसही थाना क्षेत्र स्थित शोगी बरवा गांव में है. मृतका के भाई गंगाधर ने बताया कि शनिवार की सुबह उसने अपनी बहन से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश
की, लेकिन फोन बंद मिला. शक होने पर वह नवलपुर गांव पहुंचा, जहां संगीता का घर बंद मिला. पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर शक गहरा गया कि संगीता के साथ कोई अनहोनी हुई है. एफआईआर में ससुराल वालों पर गंभीर आरोप मृतका के पिता अशर्फी बीन ने रविवार को नवलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है| घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने संगीता की मौत पर गहरी नाराजगी जताई है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्ता
Next Story