
x
Bihar बिहार: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा पंचायत वार्ड नंबर 9 में गुरुवार को बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान महेशुआ वारचदह निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के पुत्र सचेन कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद घायलों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. मो. मेराज आलम ने सचेन को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूरों में सुशील यादव (35), अजय यादव (35) और राकेश कुमार (25) शामिल हैं। घटना के संबंध में मजदूरों ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर ने बिजली बंद होने की सूचना दी थी, लेकिन खंभा गिराते समय वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना के बाद कंपनी के लोग मौके से फरार हो गए। बिजली विभाग के एसडीओ तारानंद कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है और आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





