
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में बरगद का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। महिला नहर के पास बरगद के पेड़ के नीचे खाट पर बैठी थी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि जगन्नाथ राय की पत्नी संपतो देवी (65) तुर्की टोला गांव में नहर के पास बरगद के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर अपने बेटे रामेश्वर राय और पोते विकास कुमार के साथ बात कर रही थी।
इसी दौरान बरगद का पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबकर संपतो देवी की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और पोता घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharपेड़गिरनेमहिलामौतBihartreefallingwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





