बिहार

Bihar: हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Sarita
16 Jun 2025 8:14 AM IST
Bihar:  हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग
x
Bihar बिहार: बिहार में गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि घुघरीटांड़ बाइपास के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद आग बुझाई जा सकी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मदनपुर देवी स्थान मोहल्ला निवासी प्रकाश दास के रूप में हुई है, जो गया नगर निगम में जमादार के पद पर तैनात थे। एक माह पहले ही उनकी पोस्टिंग वार्ड 46 में हुई थी।
इस संबंध में विष्णुपद थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णुपद थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक का चालक भागने में सफल रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story