बिहार

Bihar: नाग पंचमी पर चाकूबाजी, एक की मौत

Bharti Sahu 2
9 Aug 2024 11:16 AM IST
Bihar: नाग पंचमी पर चाकूबाजी,  एक की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के मोतिहारी में नाग पंचमी के दौरान झंडा खेलने के दौरान आपसी रंजिश में चाकूबाजी कर मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी गांव की है, जहां पर चाकूबाजी में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज पुलिस की देख रेख में मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है.
Next Story