
x
Bihar बिहार: सावन के पहले दिन बाबा गरीबनाथ की पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना जारी है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में कांवड़िए आ रहे हैं। श्रद्धालु पहलेजा घाट स्थित गंगा नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे और पैदल बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
मंदिर समिति के प्रधान पुजारी एवं व्यवस्थापक पं. विनय पाठक ने बताया कि सावन माह में प्रत्येक रविवार और सोमवार को बाबा का विशेष अर्घा से अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु आज प्रत्यक्ष जलाभिषेक कर बाबा के चरणों में अपनी मनोकामना समर्पित कर रहे हैं।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, कतार में दर्शन की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से कांवड़ियों के पड़ाव स्थल और यात्रा मार्ग पर भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। श्रावणी मेला रविवार से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। इसमें बिहार सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सावधानियों और नियमों का पालन करते हुए बाबा के दर्शन करें और जलाभिषेक करें।
TagsBiharसावनबाबा गरीबनाथदर्शनश्रद्धालुBiharSawanBaba GaribnathDarshanDevotees जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





