
x
Bihar बिहार: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्हापुर गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नेपाल जा रहा कच्चे तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक शाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज आसपास के घरों में भी सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक शाहिद खान पश्चिम बंगाल के हल्दिया से कच्चा तेल लेकर नेपाल जा रहा था। उसने बताया कि शाहदुल्हापुर के पास अचानक एक पिकअप सामने आ गई, जिससे बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
स्थानीय दुकानदार ने बताया कि मैं दुकान के अंदर नहीं था, बाहर खाना खा रहा था। अचानक तेज आवाज हुई और जब तक मैं कुछ समझ पाता, टैंकर मेरी गुमटी पर पलट चुका था। भगवान की कृपा से मेरी जान तो बच गई, लेकिन करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। ड्राइवर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो, लेकिन किसी तरह की मदद नहीं की।
इधर, टैंकर पलटने के बाद उसमें से कच्चा तेल सड़क पर बहने लगा। यह देख ग्रामीण बाल्टियों, ड्रमों, बोतलों और यहां तक कि कपड़ों से तेल इकट्ठा करने लगे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग खुलेआम तेल लूटते रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण दूर-दराज से भी लोग मौके पर पहुंच गए और तेल लूट लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देर शाम तक लोग ड्रमों और बाल्टियों में तेल भरते रहे। वहीं, खोखा मालिक ने प्रशासन से अपने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
TagsBiharतेल टैंकरपलटाचालकघायलBiharoil tankeroverturneddriverinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





