
x
Bihar बिहार : बिहार के जौहरियों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से फैसला किया है कि वे चेहरा ढककर दुकान में आने वाले ग्राहकों को आभूषण नहीं बेचेंगे। व्यापारियों के एक संगठन ने बुधवार को यह जानकारी दी।ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन' (एआईजेजीएफ) की बिहार इकाई ने अपने सदस्यों से कहा कि वे ‘फेस मास्क' पहनकर आने वाले लोगों को आभूषण न तो दिखाएं और न ही बेचें।
फेडरेशन की बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हमने यह निर्णय लिया है कि जो ग्राहक चेहरा ढककर दुकान में आएंगे, उन्हें हम आभूषण नहीं बेचेंगे। हिजाब पहनने वाली महिलाओं या फेस मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को आभूषण प्रदर्शित और विक्रय नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों और जौहरियों व ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
TagsBiharसर्राफा व्यापारियोंफैसला Biharjewelersdecision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





