
x
Bihar News: बिहार में चाय देने से मना करने पर एक व्यक्ति का गला रेत दिया गया। घटना छपरा जिले की है। यहां चाय नहीं देने पर पूर्व बीडीसी के भाई का गला रेत दिया गया। घटना रसूलपुर थाने के चनचौरा गांव की है। रविवार की दोपहर आरोपी ने चनचौरा के ग्रामीण चिकित्सक व पूर्व बीडीसी डॉ मनान अंसारी के भाई कलाम अंसारी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोग जुटे और घायल कलाम के घर सूचना दी गई।
गंभीर रूप से घायल कलाम को इलाज के लिए एकमा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे छपरा और फिर पटना रेफर कर दिया। चाय नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। बताया जाता है कि आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब कलाम चनचौरा बाजार में मांझी-बरौली राजपथ के किनारे एक दुकान पर चाय पी रहा था। आरोपी ने कलाम से चाय देने को कहा लेकिन कलाम ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से विक्षिप्त है। पुलिस ने उसे पंचायत चुनाव के दौरान अवैध पटाखे बेचने के आरोप में जेल भेजा था और जेल में रहते हुए ही उसने चुनाव जीत लिया था।
TagsBiharचायमनायुवकगलाBihartearefusedyoung manthroatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





