बिहार

Bihar News: ओवर ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, ही मौत

Sarita
16 Feb 2025 10:30 AM IST
Bihar News:   ओवर ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, ही मौत
x
Bihar News: शनिवार की देर रात पटना जंक्शन के पश्चिमी फुट ओवर ब्रिज से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। युवक को कुछ देर पहले उस फुट ओवर ब्रिज पर टहलते हुए देखा गया था। फिर अचानक वह ब्रिज के 5 फीट ऊंचे जाल पर चढ़ गया और छलांग लगा दी। दरअसल, ट्रैक पर गिरने से पहले वह 25000 वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आ गया था।
वह जलता हुआ नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में उसका पूरा शरीर जल गया। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 के बीच ट्रैक पर हुआ। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। छलांग लगाने वाले युवक की मौत हाई वोल्टेज तार से टकराने के बाद हुई।
Next Story