
x
Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटा था। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोल्हुआ स्थित हरिसाह चौक के पास हुई। 32 वर्षीय मोहम्मद इम्ताद हुसैन के रुप में हुई। जानकारी के अनुसार, इम्ताद हुसैन एक सप्ताह पहले ही कतर से अपने घर लौटे थे। कुछ दिन पहले वह रमजान और ईद का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए विदेश से आए थे।
सुबह स्थानीय लोगों की नजर लीची के पेड़ में लटके शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब इस घटना ने पूरे परिवार में मातम का माहौल कायम कर दिया।पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवारिक विवाद को ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, लेकिन मामले की पुष्टि पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी।
TagsBiharयुवकपेड़शव Biharyoung mantreedead body जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





