बिहार

Bihar News: कब्र खोदकर महिला का सिर काटा, इलाके में दहशत

Sarita
23 Jan 2025 12:29 PM IST
Bihar News: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड के चौलहर पंचायत के पैकवाहन गांव में कब्र खोदकर एक महिला का शव धड़ से अलग कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस कब्रिस्तान पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पैकवाहन गांव की एक महिला की मंगलवार को स्वाभाविक मौत हो जाने के बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। अगले दिन महिला का सिर कब्रिस्तान से गायब मिला।
बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने महिला के परिजनों को सूचना दी कि कब्रिस्तान में कब्र खोदी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन कब्रिस्तान पहुंचे तो कब्र खुदी हुई मिली। शव का सिर मुड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। कब्र की मिट्टी हटाने पर पता चला कि महिला का सिर कटा हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
Next Story