बिहार

Bihar News: मोरहर नदी से महिला का शव बरामद

Bharti Sahu 2
31 Aug 2024 1:23 AM GMT
Bihar News: मोरहर नदी से महिला का शव बरामद
x
Bihar News: मोरहर पुल के पास शुक्रवार की शाम नदी से पुलिस ने एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। मौत की शिकार बनी महिला की पहचान कमात गांव के मुंगेशर मांझी की पत्नी बेदमिया देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि महिला नदी पारकर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। नदी में पानी भरा था। इसी बीच महिला पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गई।
महिला की मौत की खबर पाकर आमस और शेरघाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शेरघाटी के थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि हादसे वाली जगह शेरघाटी और आमस थाने का बार्डर है। शेरघाटी पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा है। इधर वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
Next Story