
x
Bihar News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज छावनी में शराब बेचने से मना करने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शराब बेचने को लेकर हुए इस विवाद में मारपीट और हवाई फायरिंग हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार लालगंज छावनी निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र मनोहर सिंह और उसके साथी शराब बिक्री में संलिप्त थे।
गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। मनोहर सिंह और उसके साथियों ने मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोहर सिंह और मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
TagsBiharशराबबिक्रीहवाई फायरिंग2 गिरफ्तारBiharliquorsaleaerial firing2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





