
x
Bihar News: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ठेकेदार ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों पर टेंडर के बदले बेड शेयर करने का आरोप लगाया है। दरअसल, पटना में एक महिला ठेकेदार पर हमला किया गया। यह घटना 27 फरवरी को आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई। महिला ठेकेदार भवन निर्माण विभाग का टेंडर डालने गई थी। आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने टेंडर के बदले उससे 'बेड शेयर' की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उसे टेंडर नहीं दिया गया और उस पर हमला किया गया। आपको बता दें कि 27 फरवरी को पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ठेकेदार को गोली मार दी गई थी।
पीड़िता भवन निर्माण विभाग का टेंडर डालने गई थी। उसका आरोप है कि विभाग के 5 अधिकारियों ने टेंडर के बदले उससे 'बेड शेयर' की मांग की। जब उसने इनकार किया तो न सिर्फ उसे टेंडर नहीं दिया गया बल्कि उस पर हमला भी किया गया। अधिकारियों के खिलाफ शिकायत महिला ठेकेदार और उसके पति ने आलमगंज थाने में 5 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 2024 में भी शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में उन पर हमला हुआ था। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
TagsBiharमहिलाठेकेदारआरोपबवालBiharwomancontractorallegationsuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





