
x
Bihar News: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्राएं 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थीं और परीक्षा से जुड़ा काम बताकर घर से निकली थीं, लेकिन कई दिनों बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लापता छात्राओं में वारसलीगंज निवासी लक्ष्मण मंडल की पुत्री जिया कुमारी और अलीगंज महेशपुर निवासी सुबोध कुमार साह की बेटी सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों 8 तारीख को सरयू देवी मोहनलाल स्कूल से एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद से दोनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया।जब छात्राएं देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की। लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तब सोनाक्षी के पिता ने बबरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
जिया के पिता और भाई का आरोप है कि वे भी थाने में आवेदन देने पहुंचे थे, लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। पुलिस ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि सोनाक्षी के पिता की शिकायत में जिया का नाम जोड़ दिया गया है। इसके बाद से दोनों परिवार लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं।कई दिनों तक बच्चियों का कोई पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार को आशंका है कि कहीं दोनों छात्राएं Human Trafficking Gang के जाल में तो नहीं फंस गईं।
जिया के पिता लक्ष्मण मंडल और भाई उज्जवल कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। वहीं सोनाक्षी के घर में भी मातम का माहौल है। पिता सुबोध कुमार साह और मां रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि सुहाना कुमारी नाम की एक छात्रा सोनाक्षी को घर से बुलाकर ले गई थी। सुहाना तो वापस लौट आई, लेकिन सोनाक्षी घर नहीं पहुंची। इस संबंध में पुलिस को पूरी जानकारी दी गई है, इसके बावजूद परिजनों का कहना है कि अब तक किसी से गहन पूछताछ नहीं की गई है।DSP ने क्या कहा?फिलहाल दो छात्राओं के लापता होने से इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। परिजन प्रशासन से जल्द कार्रवाई और बच्चियों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
TagsBiharदो नाबालिगछात्राएंलापताtwo minorsschoolgirlsmissing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





