
x
Bihar News: नगरनौसा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो किशोरों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। मृतक साइकिल सवार की पहचान फौजदारी बिगहा गांव निवासी मनोज यादव के 15 वर्षीय पुत्र रविश कुमार के रूप में हुई है। वह करायपशुराय से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। वहीं, मृतक बाइक सवार की पहचान कोरारी गांव निवासी छोटे पासवान के 16 वर्षीय पुत्र विनंत कुमार के रूप में हुई है।
घायल किशोर का नाम कोरारी गांव निवासी कमलेश पासवान का पुत्र सन्नी कुमार है। स्थानीय लोगों के अनुसार विनंत कुमार तेज गति से बाइक चला रहा था। जैसे ही वह कोरारी गांव के हरेंद्र पासवान के घर के पास पहुंचा, उसने सामने से आ रहे रविश कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर हरेंद्र पासवान के घर का शटर तोड़ते हुए सीधे कमरे के अंदर जा घुसी।
Next Story





