Bihar News: मुजफ्फरपुर में अचानक दो बसों में आग लग गई। आग लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया साइंस कॉलेज एनएच 28 फोर लेन के पास की है। अचानक दो बसों में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग किन कारणों से लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस बस में आग लगी है, वह महादेव राठ की है, जिसका ऑफिस पास में ही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान सड़क का एक लेन प्रभावित हुआ और दूसरे लेन में जाम लग गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।
TagsBiharधू-धूजलनेबसेंbuses burningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





