
x
Bihar News : बाइक पर एक युवती समेत तीन लोग सवार थे। तीनों स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी भीषण हादसा हुआ, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों के परिजन युवती को नहीं पहचान रहे हैं। घटना के बाद अब मामला संदिग्ध हो गया है। नालंदा में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध कारखाना के पास हुई। मृतकों की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी संजय यादव के पुत्र मंटू कुमार (18) और विंधेश्वरी यादव के पुत्र मुकेश कुमार (20) के रूप में हुई है। इस घटना में एक युवती की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि राजगीर से वाराणसी तक बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस चलती है। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए तीनों बाइक से राजगीर स्टेशन जा रहे थे।
सभी एक ही बाइक पर गांव से राजगीर स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार ने आयुध कारखाना के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
घटना के संबंध में राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के बारे में पूछे जाने पर दोनों मृतकों के परिजनों ने कहा कि वे लड़की को नहीं पहचानते हैं। दोनों युवकों को लड़की कब और कहां मिली, यह किसी को नहीं पता। फिलहाल पुलिस लड़की की पहचान में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
TagsBiharहादसेलड़कीतीनमौतBiharaccidentgirlthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





