बिहार

Bihar News: छत से गिरकर शिक्षक की मौत

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 9:23 AM IST
Bihar News: छत से गिरकर  शिक्षक की मौत
x
Bihar News: जानकारी के अनुसार वे लालगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में भूमि खरीद कर मकान बना रहे थे। बुधवार को उसी मकान के दो मंजिला छत पर प्लास्टिक का पानी टंकी मजदूरों के साथ रस्सी के सहारे नीचे से ऊपर चढ़ाने के क्रम में वे छत से नीचे गिर गए। जिससे उनके सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उन्हें छत से नीचे गिरा देख मजदूरों ने आस पास के लोगों को सूचित किया और ऑटो लाकर चिकित्सक के वहां ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
उनकी मौत की खबर उनके पैतृक गांव शहदुल्लाहपुर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हैं। एकलौता पुत्र बाहर काम करता है। उसके आने का इंतजार किया जा रहा था। पुत्र के आने के बाद आज गुरुवार को दाह संस्कार किया जाएगा।c
Next Story