
x
Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 किशोर बुरी तरह झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बगहा पुलिस जिले के देवरिया तरुवांवा पंचायत के भेलाही गांव की है। शुक्रवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण घर में आग लग गई। घर के सभी सदस्य बाहर थे। अचानक रसोई गैस लीक होने लगी। इसके बाद आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। भीषण आग देख आसपास के लोग उसे बुझाने पहुंचे। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 10 लोग झुलस गए।
घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए हरनाटांड़ पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। घायलों की पहचान नंदलाल साह (56), माधव मिश्रा (13), सूरत पंडित (14), सुजीत कुमार (13), सुजीत कुमार (12), अन्नू कुमार (19), वशिष्ट कुमार (24), नंदकिशोर महतो (55), आदित्य कुमार (12), सुरेंद्र कुमार (22) के रूप में हुई है।
लोगों का कहना है कि भेलाही गांव निवासी रमाकांत कुशवाहा की झोपड़ी में गैस सिलेंडर लीक हो रहा था, जिसके कारण अचानक आग लग गई। इस दौरान रमाकांत कुशवाहा और उनका परिवार मौजूद नहीं था। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की हालत अब सामान्य है और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है|
TagsBiharधमाका10 झुलसेBiharexplosion10 burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





