
x
Bihar News: वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह बिचौली गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में की गई है, जो उदय महतो का इकलौता बेटा था। सुधीर के परिवार में उसकी दो छोटी बहनें हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतक के चाचा बुधन कुमार के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पड़ोसी पवन महतो और उनके बेटे से झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था और किसी ने इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं लगाया।
परिजनों ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की सुबह सुधीर शौच के लिए घर से बाहर निकला था। गांव की एक पुलिया पर बैठने के दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से सुधीर को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में डॉक्टरों ने ब्रेन ऑपरेशन की सलाह दी, जिसे परिजनों ने तुरंत करवाया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने फीस जमा करवाई और कुछ समय बाद परिजनों को बताया कि सुधीर की मौत हो चुकी है।महिसौर थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल किशोर की मौत इलाज के दौरान हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। 30 जनवरी को ही मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharबच्चोंझगड़ेछात्रमौत Biharchildrenfightstudentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





