
x
Bihar News : जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बलियाडीह और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम एक धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें धार्मिक संगठन के 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
इधर घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद कर दिया है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बलियाडीह और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल बिगाड़ने वालों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कुछ संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद करा दी है। दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
रविवार की शाम एक धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झज्जा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हो गए। उनके साथ रहे अन्य युवकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन की संयोजक खुशबू पांडेय और उनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंडों में बाजार बंद है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
TagsBiharभीड़पथरावBiharcrowdstone peltingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





