बिहार

Bihar News: बेतिया में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत

Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 11:18 AM IST
Bihar News: बेतिया में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत
x
Bihar News: घटना जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सहोदरा थाना क्षेत्र के वनबैरिया गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि जिले के सहोदरा थाना अंतर्गत वनबैरिया गांव निवासी इंद्रदेव महतो खेत में बकरी चराने गये थे, जहां पर बाघ पहले से ही घात लगा कर बैठा हुआ था। जैसे ही इंद्रदेव महतो खेत में पहुंचे बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें झाड़ियों में घसीट ले गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघ के हमले के बाद स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
Next Story