खेल

सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा गौतम गंभीर और विराट कोहली की कभी न देखी गई बातचीत का VIDEO

jantaserishta.com
18 Sept 2024 11:14 AM IST
सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा गौतम गंभीर और विराट कोहली की कभी न देखी गई बातचीत का VIDEO
x
देखें वीडियो.
Virat Kohli Gautam Gambhir Interview: चेन्नई में बांग्लादेश संग होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर एक अलग अवतार में नजर आए. दोनों ने जर्नल‍िस्ट बनकर एक दूसरे का 'मसालेवाला' इंटरव्यू लिया. इस दौरान दोनों ही ख‍िलाड़‍ियों ने एक दूसरे की शानदार पार‍ियों का भी जिक्र किया. वहीं कोहली ने इस दौरान गंभीर ने कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर गंभीर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए और ठहाके लगाकर हंसने लगे. इंटरव्यू की शुरुआत में कोहली ने कहा कि यह हम दोनों का मसालेदार इंटरव्यू है.
BCCI ने इस स्पेशल इंटरव्यू के वीड‍ियो को जारी किया है. इस दौरान यह दोनों ही दिग्गज ने बताया कि कैसे दोनों का माइंड क्रिकेट फील्ड पर काम करता है. टीम इंड‍िया के हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली का यह संभवत: पहला ऐसा वीडियो इंटरव्यू है. जहां वे एक-दूसरे से सवाल करते हुए दिखे. ध्यान रहे कि कोहली और गंभीर के बीच आईपीएल 2023 और उससे पहले 2013 में फाइट हुई थी. लेकिन आईपीएल 2024 और टीम इंड‍िया के हेड कोच बनने के बाद कोहली और गंभीर के बीच शानदार बॉन्ड‍िंग देखने को मिल रही है.
हेड कोच गंभीर ने इस दौरान विराट कोहली के इस ऑस्ट्रेल‍ियाई दौरे को याद किया, जहां किंग कोहली ने रनों का अंबार लगा दिया था. 2014-15 के उस ऑस्ट्रेलिया दौरे में विराट कोहली ने 692 रन बनाए, इनमें चार शतक शामिल थे. वहीं गंभीर ने खुद की न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ खेली गई नेप‍ियर में खेली गई पारी की भी चर्चा की. जहां वह लगातार दो द‍िनों तक डटे रहे थे, नतीजतन भारत ने उस मैच को ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका न‍िभाई थी.
उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 619 रन का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम 305 रन बना सकी, इसके बाद न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन दिया. गंभीर ने दूसरी पारी में 436 गेंदों पर 137 रन बनाए और दो दिनों की अवधि में 643 मिनट तक पारी खेली. बाद में वेलिंगटन में एक और ड्रॉ के बाद भारत ने सीरीज 1-0 से जीती थी. गंभीर ने कोहली संग बातचीत करते हुए कहा कि उनको नहीं लगता कि वह कभी फ‍िर दोबारा ऐसा जिंदगी में कर पाएंगे. इस तरह के जोन में वह संभवत: कभी और नहीं आ पाएंगे.
इस दौरान किंग कोहली ने गौतम गंभीर से पूछा किया कि क्या जब आप व‍िपक्षी टीम के ख‍िलाड़‍ियों से बात (तकरार) करते हैं, तो क्या ऐसा लगता है कि आप अपने जोन से हट रहे हैं या इससे आपको और मोटिवेशन मिलता है?
यह सुनकर गंभीर ने कोहली से कहा- मेरे से ज्यादा तकरार तो आपकी होती हैं. मुझे लगता है इसका जवाब आप ज्यादा बेहतर तरीके से दे सकते हैं. यह कहते ही दोनों हंसने लगे. फ‍िर कोहली ने गंभीर से हंसते हुए कहा- मैं तो यह ढूंढ रहा हूं कि क्या कोई मेरी बात से एग्री करता है या नहीं. मैं यह नहीं बोल रहा कि यह गलत है, पर कोई तो बोले कि 'हां' यही होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story