
x
Bihar News: मोतिहारी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और एसएसबी 47वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल बॉर्डर से सात मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये तस्कर नेपाल से युवतियों को बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे. अभियान के तहत बट्टा चौक रक्सौल में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसमें दो लड़कियां, दो महिला तस्कर और पांच पुरुष सवार थे. सभी को पूछताछ के लिए रक्सौल थाना लाया गया. इस संयुक्त अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, प्रयास किशोर सहायता केंद्र और स्वच्छ रक्सौल की टीम शामिल थी. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. दोनों नेपाली लड़कियों की पहचान एक परसा जिला नेपाल और दूसरी रौतहट जिला नेपाल की निवासी के रूप में हुई|
दोनों नेपाली लड़कियों ने बताया कि हम लोगों को सिर्फ इतना पता था कि हमें छपरा जाना है. रक्सौल आने के बाद उन लोगों ने कहा कि हमें कुशीनगर उत्तर प्रदेश जाना पूछताछ में एक लड़की ने बताया कि मेरे जीजा के दोस्त दिनेश साह और नेपाल के संजीत कुमार यादव ने मुझे छपरा बिहार में लक्ष्मी पूजा में बैठने के लिए कहा था. हमें एक दिन के लिए जाना था. उसके लिए हमसे पंद्रह हजार रुपये मांगे गए थे. पूजा में शामिल होने के लिए पहले हमसे कुछ प्रक्रिया करने को कहा गया, जिसमें इंची टेप से मेरी ऊंचाई, चौड़ाई और शरीर का माप लेते हुए वीडियो भेजने को कहा गया. हमने वीडियो बनाकर दिनेश साह को भेजा. उसने इसे छपरा के जितेंद्र और राजेश कुमार को भेजा. वे लोग लड़कियों का वीडियो सिराज खान नामक व्यक्ति को भेज रहे थे जो कुशीनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. सिराज खान ने लड़कियों को लाने के लिए राजेश कुमार को दस हजार रुपये एडवांस भेजे थे|
राजेश कुमार और जितेंद्र कुमार को अपने मोबाइल पर कई जगहों से लड़कियों का माप लेते हुए वीडियो मिल रहे थे. वे दोनों सारे वीडियो सिराज खान को भेज रहे थे. रास्ते में किसी को शक न हो इसके लिए राजेश कुमार और जितेंद्र कुमार ने पैसे का लालच देकर छपरा से दो महिलाओं को अपने साथ ले आए थे. इन महिलाओं को लड़कियों को कुशीनगर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी. दोनों नेपाली लड़कियों ने बताया कि हमें सिर्फ इतना पता था कि छपरा जाना है। रक्सौल आने के बाद उसने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जाना है। हमने पूछा तो उसने कहा कि कल वापस आना है। इस तरह नेटवर्किंग बनाकर लड़कियों को मानव तस्करी में शामिल किया जा रहा है। सामाजिक संगठन स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी मानव तस्करों के खिलाफ रक्सौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
TagsBiharमानवतस्करगिरफ्तारhumantraffickersarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





